home page

श्री राम जानकी महालक्ष्मी मंदिर में बड़ा मंगलवार महोत्सव धूमधाम से संपन्न

 | 
श्री राम जानकी महालक्ष्मी मंदिर में बड़ा मंगलवार महोत्सव धूमधाम से संपन्न


फर्रुखाबाद, 23 जून (हि.स.) । उत्तर प्रदेश के जनपद फर्रुखाबाद में नया कोठापार्ची स्थित श्री राम जानकी महालक्ष्मी मंदिर में जेठ मास के अंतिम मंगलवार को हनुमान जी महाराज का पूजन-अर्चन कर ‘बड़ा मंगल मेला उत्सव’ बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

मंगलवार काे प्रातःकाल 5 बजे मंगल दर्शन व श्रृंगार पूजा के साथ कार्यक्रम शुरू हुआ। भव्य यज्ञ, सुंदरकांड व हनुमान चालीसा पाठ के बाद विद्वान पंडितों आचार्य पं. प्रमोद मिश्रा, विजय प्रकाश अवस्थी व पं. दिव्यांशु शुक्ला ने पूजन संपन्न कराया। मुख्य यजमान अनिल कुमार त्रिपाठी, मनीष मिश्रा मयंक गुप्ता, अशोक दुबे, सर्वेश दीक्षित, जीवू शुक्ला, संजीव मिश्रा, दीपू गुप्ता, अजय मनोज, राजेश मिश्रा, पंकज, मीनू पांडेय, रचित अग्रवाल, पंकज, विनय अग्रवाल, सुरेश दीक्षित (बाबा जी) सहित भक्तों ने भाग लिया। सायंकाल 5 बजे भक्तों ने 108 सुंदरकांड व हनुमान चालीसा का पाठ किया। श्री हनुमान जी का भव्य दर्शन, महाआरती व महाप्रसाद (भंडारा) का आयोजन हुआ।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Chandrapal Singh Sengar