home page

श्री दाऊजी महाराज के जन्मोत्सव पर जिलाधिकारी समेत कई अफसराें ने किया पूजन और महाभिषेक

 | 
श्री दाऊजी महाराज के जन्मोत्सव पर जिलाधिकारी समेत कई अफसराें ने किया पूजन और महाभिषेक


हाथरस, 17 सितंबर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के जनपद हाथरस में श्री दाऊजी महाराज के जन्मोत्सव के अवसर पर गुरुवार को किला परिसर स्थित श्री दाऊजी महाराज मंदिर में श्रद्धा और भक्ति का माहौल देखने को मिला। जिलाधिकारी अतुल वत्स ने जिला जज विनय कुमार तृतीय, पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा एवं परिवारीजनों के साथ मंदिर पहुंचकर विधि-विधान और मंत्रोच्चारण के साथ भगवान श्री दाऊजी महाराज का पूजन एवं महाभिषेक किया।पूजन एवं महाभिषेक के दौरान मंदिर परिसर जयकारों, शंखनाद और घंटों की गूंज से भक्तिमय हो गया। भगवान श्री दाऊजी महाराज का पंचामृत से महाभिषेक किया गया।

इसके बाद भगवान को 56 भोग अर्पित कर श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना की।जन्मोत्सव के अवसर पर मंदिर में दर्शन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। भक्तों ने श्रद्धा और भक्ति के साथ भगवान श्री दाऊजी महाराज के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। पूरे मंदिर परिसर में धार्मिक उल्लास का वातावरण बना रहा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मदन मोहन राना