home page

आईजीआरएस प्रकरणों में लापरवाही पर तीन अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस

 | 
आईजीआरएस प्रकरणों में लापरवाही पर तीन अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस


देवरिया, 01 जुलाई (हि.स.)। जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने आईजीआरएस प्रकरणों के निस्तारण में गुणवत्ता एवं निर्धारित मानकों का पालन न किए जाने पर अधिशासी अभियंता विद्युत, खंड विकास अधिकारी भाटपाररानी तथा सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) भाटपाररानी को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश बुधवार की शाम को दिए हैं।

समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने पाया कि संबंधित अधिकारियों ने शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण एवं प्राविधानों के अनुरूप निस्तारण नहीं किया गया। इस पर उन्होंने नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि आईजीआरएस प्रकरणों का समयबद्ध, तथ्यपरक एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण शासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में है। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।

अधिशासी अभियंता विद्युत को विद्युत बिल संशोधन के दो प्रकरणों, खंड विकास अधिकारी भाटपाररानी को नाला खुलवाने एवं सड़क निर्माण से संबंधित दो प्रकरणों तथा सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) भाटपाररानी को ग्राम सभा में विकास कार्यों के प्रकरण में त्रुटियुक्त आख्या के लिए कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए हैं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / ज्योति पाठक