व्यक्ति कितना ही बड़ा क्यों ना हो जाए उसे सीखने का भाव नहीं छोड़ना चाहिए : कमिश्नर संगीता सिंह
मुरादाबाद, 08 सितम्बर (हि.स.)। दि बार एसोसिएशन एण्ड लाइब्रेरी मुरादाबाद के सभागार में मंडलायुक्त संगीता सिंह का स्वागत समारोह आयोजित किया गया। इस मौके पर कमिश्नर संगीता सिंह ने कहा कि व्यक्ति कितना ही बड़ा क्यों ना हो जाए उसे सीखने का भाव नहीं छोड़ना चाहिए।
कमिश्नर ने आगे कहा कि मुझे जब भी और जहां भी किसी पत्रावली के निस्तारण में कोई आवश्यकता महसूस होती है मै बेझिझक अधिवक्ताओं से पूछने को तैयार रहती हूं। क्योंकि बार और बेंच एक दूसरे के पूरक हैं।
बार एसोसिएशन के अध्यक्ष आनन्द मोहन गुप्ता ने कहा कि मण्डलायुक्त दारा अल्पकालीन समय में मण्डल में जो कार्य किये गये है वह उनकी की कार्यशैली और कर्त्तव्यपरायणता का प्रतीक है।
इस अवसर पर मंडलायुक्तल संगीता सिंह के कर कमलों से दि बार एसोसिएशन एण्ड लाइब्रेरी मुरादाबाद के 4 जुलाई से प्रभावी नवीन बायलॉज पुस्तक का विमोचन किया गया। संचालन दी बार एसोसिएशन एंड लाईब्रेरी के महासचिव कपिल गुप्ता एडवोकेट ने किया।
इस अवसर पर कार्यक्रम उमाकांत शर्मा, सुधीर गुप्ता, महेश चंद्र त्यागी, आदेश श्रीवास्तव, प्रभात गोयल, अतुल सोती, अंजार हुसैन, अजय बंसल, पुनीत चौहान, सचिन शर्मा, आवरण अग्रवाल, जितेंद्र प्रताप सिंह जेपी, रमा पांडेय, शिव सहित अनेको अधिवक्तागण मौजूद रहे।
हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल

