मुरादाबाद मंडल में एक लाख सदस्य बनाएगी शिवसेना : गुड्डू सैनी
मुरादाबाद, 23 मार्च (हि.स.)। शिवसेना शिंदे गुट के मंडलीय कार्यकर्ता सम्मेलन सोमवार को एक हॉल में सम्पन्न हुआ। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में शिवसेना मुरादाबाद मंडल के मंडल प्रभारी गुड्डू सैनी ने कहा कि सम्पूर्ण मुरादाबाद मंडल में एक लाख सक्रिय सदस्य बनाने का जो लक्ष्य मिला है, उसे हम सब पदाधिकारी व सदस्य मिलकर पूरा करेंगे।
गुड्डू सैनी ने बताया कि प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर शीघ्र सदस्यता अभियान सम्पूर्ण मुरादाबाद मंडल में शुरू किया जाएगा व हर जगह शिविर लगाकर सदस्यता अभियान की शुरुआत होगी।
इस अवसर पर मुख्य रूप से आईटी सेल प्रभारी रितुल शर्मा, राज्य सचिव राम प्रसाद प्रजापति, राज्य प्रचारक पश्चिम उत्तर प्रदेश बाबा कुशाल सिंह, मंडल प्रभारी नितिन वर्मा, जिला प्रमुख मुरादाबाद नन्हे चौधरी, जिला प्रमुख बिजनौर चौधरी वीर सिंह, रजत श्रोेत्रिय, मुकेश सक्सेना, मंगली सैनी, रोहिताश कश्यप, विनय कश्यप, गुरमीत सिंह बेदी, ओम प्रकाश सैनी, विजय मोहन गुप्ता, राकेश कुमार प्रजापति आदि उपस्थित रहे।
हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल

