home page

भगोड़े नेताओं को पार्टी में पद बांट रही भाजपा : शिवपाल यादव

 | 
भगोड़े नेताओं को पार्टी में पद बांट रही भाजपा : शिवपाल यादव


इटावा, 25 जून (हि.स.)। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव मुहर्रम के जुलूस में शामिल होने इटावा पहुंचे, शिवपाल सिंह यादव ने पत्रकारों से बात करते हुए भारतीय जनता पार्टी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भगोड़े नेताओं को भाजपा पार्टी में पद दे रही है। इन भगोड़ों को पार्टी से निकाला नहीं गया यह भाग गए हैं, इन्हें पहले पार्टी से इस्तीफा देना चाहिए। प्रदेश कार्यकारिणी में ओबीसी नेताओं को ज्यादा पद दिए जाने पर कहा कि भाजपा समाजवादी पार्टी के पीडीए फार्मूला से डरी हुई है।

गुरुवार शाम को इटावा में मुहर्रम के जुलूस में शामिल होने पहुंचे समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने पत्रकारों से बात करते हुए भारतीय जनता पार्टी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी भगोड़े नेताओं को पद बांट रही है इन भगोड़े नेताओं को पार्टी से निकाला नहीं गया यह भाग गए है, इन्हें पहले समाजवादी पार्टी से इस्तीफा देना चाहिए। प्रदेश कार्यकारिणी में ओबीसी नेताओं को ज्यादा पद दिए जाने पर उन्होंने कहा कि भाजपा पीडीए के फार्मूला से डरी हुई है। पार्टी में बड़े नेताओं के बेटों को पद दिए जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि हम लोगों को जनता जिताती है हमें पार्टी के पद से कोई मतलब नहीं रहता। राम मंदिर चंदा चोरी पर उन्होंने कहा कि इतनी बड़ी चोरी हो गई इसकी जांच होनी चाहिए और चोरों को कड़ी सजा मिलनी चाहिए ।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / रोहित सिंह