home page

श्रद्धा दुबे की तलाश में रायबरेली पहुंची पुलिस टीम,पिता व सौतेली मां से हुई पूछताछ

 | 
श्रद्धा दुबे की तलाश में रायबरेली पहुंची पुलिस टीम,पिता व सौतेली मां से हुई पूछताछ


रायबरेली,19अक्टूबर(हि. स.)। शिवा शर्मा की मौत के मामले में लखनऊ पुलिस की एक टीम सोमवार को मुख्य आरोपित श्रद्धा दुबे की तलाश में उसके पैतृक घर रायबरेली पहुंची। पुलिस ने पिता व सौतेली मां से पूछताछ की। हालांकि इस मामले में पुलिस व परिजनों ने कुछ भी बताने से इनकार कर दिया।

सोमवार को हाईप्रोफाइल केस की मुख्य आरोपित श्रद्धा दुबे की तलाश में लखनऊ पुलिस की एक टीम रायबरेली के नगर कोतवाली क्षेत्र में रामजीपुरम स्थित श्रद्धा दुबे के घर पहुंची।श्रद्धा के न मिलने पर पुलिस ने उसके पिता और सौतेली मां से लगभग डेढ़ घंटे तक पूछताछ की। पुलिस ने पड़ोसियों व पूर्व किराएदार से भी जानकारी जुटाई। उल्लेखनीय है कि रायबरेली में ही श्रद्धा दुबे की इंटर तक कि शिक्षा हुई है और यहीं से उसका विवाह भी हुआ था। हालांकि पूछताछ को लेकर परिजन कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है। पुलिस ने भी मीडिया से दूरी बनाए रखी। शिवा शर्मा केस की मुख्य आरोपित श्रद्धा दुबे के 11 दिन बाद भी फरार है और उसका कोई सुराग नहीं लग रहा है। पुलिस ने उस पर 50 हजार का इनाम घोषित कर दिया है। श्रद्धा दुबे की तलाश में लखनऊ पुलिस की दस टीमें लगी हुई हैं।

हिन्दुस्थान समाचार / रजनीश पांडे