जहाँनगंज थानाध्यक्ष राजेश राय लाइन हाजिर
| Apr 5, 2026, 17:23 IST
फर्रुखाबाद,5 अप्रैल (हि.स.) । उत्तरप्रदेश के फर्रुखाबाद जिले में रविवार को एसपी आरती सिंह ने जहानगंज थानाध्यक्ष राजेश राय को लाइन हाजिर कर दिया है। उनके स्थान पर मॉनिटरिंग सेल की प्रभारी निरीक्षक पूनम अवस्थी काे प्रभारी निरीक्षक पद पर तैनाती दी है।
पुलिस लाइन से निरीक्षक मोहम्मद कामिल को एएचटीयू का प्रभारी बनाया है। एसपी आरती सिंह का क़ानून व्यवस्था को चुस्त व दुरुस्त बनाने के लिए एक्शन लगातार जारी है।
हिन्दुस्थान समाचार / Chandrapal Singh Sengar

