home page

जरवल रोड स्टेशन पर रुकेगी जयनगर अमृतसर-जयनगर शहीद एक्सप्रेस

 | 
जरवल रोड स्टेशन पर रुकेगी जयनगर अमृतसर-जयनगर शहीद एक्सप्रेस


मुरादाबाद, 16 जून (हि.स.)। उत्तर रेलवे के मुरादाबाद रेल मंडल वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक महेश यादव ने मंगलवार मुरादाबाद मंडल में संचालित गाड़ी संख्या 14673/14674 जयनगर अमृतसर-जयनगर शहीद एक्सप्रेस का पूर्वोत्तर रेलवे के जरवल रोड स्टेशन पर यात्रियों की सुविधा के लिए अगले आदेश तक गाड़ी के संचालन दिवस में नियमित ठहराव रहेगा।

सीनियर डीसीएम महेश यादव ने आगे बताया कि रेलगाड़ी संख्या 14673 (जयनगर-अमृतसर) का जेसीओ 17 जून से समय रात्रि 22:40-22:42 बजे तथा 14674 (अमृतसर-जयनगर) का जेसीओ 16 जून से समय 07:54-07:56 बजे तक जरवल रोड स्टेशन पर ठहराव रहेगा।

------------

हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल