home page

गौतम बुद्ध नगर पुलिस कमिश्नरेट में सात एसीपी के तबादले

 | 
गौतम बुद्ध नगर पुलिस कमिश्नरेट में सात एसीपी के तबादले


नोएडा, 26 नवंबर (हि.स.)। पुलिस आयुक्त गौतम बुद्ध नगर ने कानून व्यवस्था को चाक-चौबंद करने के लिए सात सहायक पुलिस आयुक्तों को नई तैनाती दी है।

पुलिस आयुक्त लक्ष्मी सिंह के मीडिया प्रभारी सुबोध कुमार ने गुरुवार काे बताया कि पुलिस आयुक्त ने कानून व्यवस्था के मद्देनजर आज एसीपी स्तर के सात पुलिस अधिकारियों की नई तैनाती के आदेश जारी किया है।

उन्होंने बताया कि आईपीएस अधिकारी संचित शर्मा को सहायक पुलिस आयुक्त-प्रथम ग्रेटर नोएडा से सहायक पुलिस आयुक्त -द्वितीय सेंट्रल नोएडा, डॉ रवि शंकर को सहायक पुलिस आयुक्त -तीन ग्रेटर नोएडा से सहायक पुलिस आयुक्त- प्रथम नोएडा, सिद्धार्थ गौतम को सहायक पुलिस आयुक्त-प्रथम सेंट्रल नोएडा, कमलेश कांत को सहायक पुलिस आयुक्त- तीन सेंट्रल नोएडा, अनुराग कुमार सिंह को सहायक पुलिस आयुक्त- प्रथम ग्रेटर नोएडा, शिवनारायण वैश्य को सहायक पुलिस आयुक्त- तृतीय ग्रेटर नोएडा तथा दीपांशी राठौर को सहायक पुलिस आयुक्त महिला सुरक्षा बनाया गया है।

हिन्दुस्थान समाचार / सुरेश चौधरी