home page

शिवभक्तों की सेवा करना सौभाग्य की बात : रवि बाजपेयी

 | 
शिवभक्तों की सेवा करना सौभाग्य की बात : रवि बाजपेयी


कानपुर, 17 अगस्त (हि.स.)। श्रावण मास के तीसरे सोमवार पर भगवान शिव के भक्तों की सेवा करने का अवसर मिलना सौभाग्य की बात है। सभी शिवभक्तों का स्वागत एवं अभिनंदन करते हुए कामना है कि भगवान भोलेनाथ सभी के जीवन में सुख-समृद्धि और क्षेत्र में खुशहाली प्रदान करें। यह बातें सोमवार को भाजपा नेता रवि बाजपेयी ने कहीं।

कल्याणपुर विधानसभा क्षेत्र स्थित जागेश्वर महादेव मंदिर में श्रावण मास के तीसरे सोमवार पर आयोजित धार्मिक कार्यक्रम में बड़ी संख्या में शिवभक्त शामिल हुए। सुबह से ही मंदिर में श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। भक्तों ने भगवान भोलेनाथ के दर्शन और पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया।

कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद एवं भोजन की विशेष व्यवस्था की गई। मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्र में सुबह से ही भक्तों की आवाजाही बनी रही। हर-हर महादेव के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय नजर आया। दूर-दूर से पहुंचे श्रद्धालुओं ने धार्मिक आयोजन में सहभागिता की और भगवान शिव का पूजन किया।

211-कल्याणपुर विधानसभा की ओर से आयोजित कार्यक्रम में रवि बाजपेयी ने शिवभक्तों का स्वागत किया। श्रद्धालुओं की सेवा में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और स्थानीय लोग जुटे रहे। कार्यकर्ताओं ने प्रसाद वितरण से लेकर श्रद्धालुओं की व्यवस्था तक में सहयोग किया। मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं के लिए बैठने और प्रसाद ग्रहण करने की भी व्यवस्था की गई।

श्रावण मास के तीसरे सोमवार और नाग पंचमी के अवसर पर मंदिर में पहुंचे श्रद्धालुओं ने भगवान शिव की पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि और क्षेत्र की खुशहाली की कामना की। कार्यक्रम के दौरान भक्तों में उत्साह देखने को मिला। अंत में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया और भगवान भोलेनाथ से परिवार की सुख-शांति की प्रार्थना की।---------------------

हिन्दुस्थान समाचार / रोहित कश्यप