home page

कॉलेज परिसर में सुरक्षा गार्ड का शव मिला

 | 
कॉलेज परिसर में सुरक्षा गार्ड का शव मिला


कानपुर, 11 सितंबर (हि.स.)। महाराजपुर थाना क्षेत्र के आचार्य रघुवीर इंटर कॉलेज में शुक्रवार को सुरक्षा गार्ड का शव परिसर में मिला। कॉलेज प्रबंधन की सूचना पर पुलिस पहुंची और घटनास्थल की जांच शुरू की। मौत की वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सकी है।

मृतक की पहचान चकेरी थाना क्षेत्र के यादव नगर निवासी सुरेश तिवारी (65) के रूप में हुई। वह कॉलेज में सुरक्षा गार्ड की नौकरी करते थे। आज प्रधानाचार्य गिरजेश नारायण त्रिपाठी ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। इसके बाद हल्का नंबर दो के उपनिरीक्षक सुरेंद्र सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंचे।

पुलिस ने कॉलेज परिसर में जांच के बाद फॉरेंसिक टीम को बुलाया। टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर वहां से जरूरी साक्ष्य जुटाए। घटना की जानकारी मिलने पर डीसीपी पूर्वी सत्यजीत गुप्ता और एसीपी चकेरी आशुतोष सिंह भी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ पुलिसकर्मियों से मामले की जानकारी ली।

महाराजपुर थाना प्रभारी जनार्दन सिंह ने बताया कि सुरेश तिवारी चकेरी क्षेत्र के यादव नगर में अहिरवां पेट्रोल पंप के पास रहते थे। उनकी मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसकी पड़ताल की जा रही है। शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया जाएगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

हिन्दुस्थान समाचार / रोहित कश्यप