राजकीय पुस्तकालय में बच्चों के बैठने की क्षमता बढ़ाई जाएगी : जिलाधिकारी
मुरादाबा,09 जुलाई (हि.स.)। जिलाधिकारी डॉ. राजेंद्र पैंसिया ने गुरुवार को राजकीय पुस्तकालय का निरीक्षण किया। वहां सुविधाओं और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। जिलाधिकारी ने कहा कि राजकीय पुस्तकालय में बच्चों के बैठने की क्षमता बढ़ाई जाएगी। अभी यहां 50 विद्यार्थियों के बैठने की व्यवस्था है। पुस्तकालय के बाहर के रास्ते और पार्क का कायाकल्प किया जाएगा।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने अध्ययन कर रहे विद्यार्थियों से संवाद कर उनकी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारियों, अध्ययन संबंधी आवश्यकताओं और पुस्तकालय में उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली। इसके लिए जिला विद्यालय निरीक्षक रितु तोमर को कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं।
इसके बाद डीएम ने डीआईओएस व संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि राजकीय पुस्तकालय की क्षमता में वृद्धि के लिए कार्ययोजना तैयार कर आवश्यक कार्य कराए जाएं। उन्होंने जर्जर भवनों को ध्वस्त कर परिसर को सुरक्षित एवं व्यवस्थित बनाए रखने पर भी बल दिया।
हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल

