home page

ओमान में जहाज पर हुए हमले में देवरिया के युवक शिवानंद की मौत

 | 
ओमान में जहाज पर हुए हमले में देवरिया के युवक शिवानंद की मौत


ओमान में जहाज पर हुए हमले में देवरिया के युवक शिवानंद की मौत


देवरिया, 11 जून (हि.स.)। हजारों किलोमीटर दूर समुद्र में हुए एक हमले ने देवरिया के एक परिवार की खुशियां छीन लीं। उत्तर प्रदेश के देवरिया जनपद में सुरौली थाना क्षेत्र के सुरौली गांव निवासी शिवानंद चौरसिया (35) पुत्र रामजीव चौरसिया की ओमान तट के निकट एक व्यावसायिक जहाज पर हुए हमले में मौत हो गई। घटना की खबर गुरुवार को गांव पहुंची तो परिवार में मातम छा गया। पिता रामजी चाैरसिया और गांव के ही पूर्व वीडीसी अजय शाही ने बताया कि

शिवानंद सिंगापुर की एक शिपिंग कंपनी में नाविक के रूप में कार्यरत थे। वह करीब सात माह पहले ही गए थे। बताया जा रहा है कि उनका जहाज होर्मुज क्षेत्र के निकट समुद्री मार्ग से गुजर रहा था, तभी उस पर हमला हुआ। इस दौरान शिवानंद की जान चली गई।

शिवानंद अपने परिवार के बड़े बेटे थे। उनके छोटे भाई विदेश में दुबई में नौकरी करते हैं। घर पर पत्नी सुशीला देवी, पुत्र राजवीर (05) और पुत्री वानिका (02) हैं। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है।

परिजन शिवानंद के पार्थिव शरीर को भारत लाने की प्रक्रिया पूरी होने का इंतजार कर रहे हैं। वहीं गांव के लोगों ने शासन और प्रशासन से पीड़ित परिवार को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है।

हिन्दुस्थान समाचार / ज्योति पाठक