home page

नेतृत्व और समन्वय का भाव पैदा करता है प्रशिक्षण : अजय बजरंगी

 | 

गोरखपुर, 31 मार्च (हि.स.)। भारत स्काउट और गाइड उत्तर प्रदेश प्रादेशिक मुख्यालय लखनऊ द्वारा दिग्विजय नाथ स्नाकोत्तर महाविद्यालय गोरखपुर में बीएड के शिक्षक शिक्षा विभाग में सहायक प्रदेशिक संगठन आयुक्त गोरखपुर मंडल मोहित कुमार के दिशा निर्देशन में चल रहे पंचदिवसीय स्काउट गाइड शिविर का विधि विधान से मंगलवार काे समापन हुआ।

इस अवसर पर प्रशिक्षक लीडर ऑफ़ द कोर्स सहायक लीडर ट्रेनर अजय गुप्ता बजरंगी सहयोगी प्रशिक्षिका लाजो रानी ने प्रशिक्षु अध्यापकों को स्काउट गाइड के विभिन्न विषयों जानकारी दी।

शिविर समापन का शुभारंभ अतिथियों द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन से हुआ।इस अवसर पर प्रशिक्षु छात्राध्यापिकाओं ने सरस्वती वंदना, स्वागत गीत प्रस्तुत किया तथा मंचस्थ अतिथियों का माल्यार्पण, स्कार्फ वागेल, बैज लगाकर स्वागत हुआ समापन व कैंप फायर का संचालन अजय यादव, प्राजंलि प्रिया ने संयुक्त रूप से किया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि कॉलेज के प्राचार्य डॉ ओम प्रकाश सिंह ने कहा कि मैं समझता हूं पंचदिवसीय प्रशिक्षण में वे सभी बातें आई होंगी जो समाज में सद्भाव सामूहिकता सहकारिता सामूहिक कार्य संस्कृति के साथ दुर्गम लगने वाले रास्तों को सहज करने की कला स्काउट गाइड प्रशिक्षण में मिलती है ।

इस दौरान प्रोफेसर डॉ शुभ्रा श्रीवास्तव ने कहा कि परिवर्तन के दौर में छात्रों को सीमित संसाधनों में कार्य करना स्काउट गाइड प्रशिक्षण की देन है।

लीडर ऑफ़ द कोर्स शिविर संचालक अजय गुप्ता बजरंगी ने कहा कि नेतृत्व एवं समन्वय का भाव पैदा करना तथा देशभक्त कुशल नागरिक के निर्माण में स्काउट गाइड प्रशिक्षण की भूमिका अग्रणी है।

इसके पूर्व प्रशिक्षकों ने समस्त छात्राध्यापक छात्राध्यापिकाओं को स्काउट गाइड प्रतिज्ञा की शपथ दिलाते हुए दीक्षा संस्कार के माध्यम से दीक्षित कर गले में स्कार्फ वागेल पहनाते हुए तिलक चंदन लगाकर मिष्ठान खिलाया और अतिथियों ने प्रशिक्षुओं द्वारा लगाए गए टेंन्ट का निरीक्षण कर विभिन्न टोलियों द्वारा बनाए गए भोजन व जलपान ग्रहण किया। बनाए गए टेंट में वर्तमान में देश के अंदर पैदा हुई गैस किल्लत को प्रत्येक टोलियों ने ईंट और मिट्टी का चूल्हा बना कर प्रदर्शित किया एवं कैंप फायर में गाइड द्वारा लघु नाटक पुलवामा कांड को दर्शित कर धार्मिक आधार पर नरसंहार को गलत बताया जिसकी अतिथियों ने प्रशंसा की ।

इस अवसर पर कालेज के प्रोफेसर डॉ अरुण तिवारी, राकेश कुमार सिंह, प्रदीप कुमार यादव, गोपाल सिंह, सहयोगी प्रशिक्षिका लाजो रानी उपस्थित रहे। अंत में ध्वज अवतरण व राष्ट्रगान के साथ शिविर संपन्न हुआ।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / प्रिंस पाण्डेय