home page

जौनपुर में गर्मी के चलते स्कूलों के समय बदलाव

 | 
जौनपुर में गर्मी के चलते स्कूलों के समय बदलाव


जौनपुर,19 अप्रैल (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में लगातार बढ़ते तापमान और भीषण गर्मी को देखते हुए जिला प्रशासन ने स्कूलों के समय में बदलाव करने का निर्णय किया है। जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र के निर्देश पर नया समय 20 अप्रैल से प्रभावी होगा।

इस मामले में रविवार को बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. गोरखनाथ पटेल ने बताया कि कक्षा 1 से 8 तक के सभी परिषदीय, सीबीएसई, आईसीएसई, मान्यता प्राप्त, सहायता प्राप्त, मदरसा एवं अन्य बोर्डों के विद्यालय अब सुबह 7:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक संचालित किए जाएंगे। यह निर्णय छात्र-छात्राओं के स्वास्थ्य और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है, ताकि भीषण गर्मी के दुष्प्रभाव से बच्चों को बचाया जा सके। जिलाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों एवं विद्यालय प्रबंधन को निर्देशित किया है कि आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जाए, ताकि विद्यार्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।-----------------

हिन्दुस्थान समाचार / विश्व प्रकाश श्रीवास्तव