home page

स्कूल चलो अभियान : चित्रकूट में निकाली गई जनपद स्तरीय रैली , शिक्षा के प्रति किया गया जागरूक

 | 
स्कूल चलो अभियान : चित्रकूट में निकाली गई जनपद स्तरीय रैली , शिक्षा के प्रति किया गया जागरूक


चित्रकूट, 08 जुलाई (हि.स.)। सभी बच्चों को शिक्षा से जोड़ने के उद्देश्य से स्कूल चलो अभियान के दूसरे चरण के तहत जनपद चित्रकूट में विभिन्न माध्यमाें से अभिभावकों एवं आम जनमानस को जागरूक किया जा रहा है । इसी मकसद को लेकर जिला सहकारी बैंक बांदा चित्रकूट के चेयरमैन पंकज अग्रवाल और जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रंजना शुक्ला ने बुधवार को नगर पालिका परिसर से हरी झंडी दिखाकर कर शहर में स्कूल चलो अभियान की जागरूकता रैली की शुरुआत की।

इस मौके पर चित्रकूट की जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रंजना शुक्ला ने कहा कि सभी अभिभावक अपने बच्चों का दाखिला बेसिक शिक्षा परिषद द्वारा संचालित विद्यालयों में अवश्य कराएं। स्कूल चलो अभियान रैली का शुभारंभ करते हुए जिला कसहकारी बैंक के चेयरमैन पंकज अग्रवाल कहा कि जब से उतर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में भाजपा की सरकार बनी है। शिक्षा के क्षेत्र में गुणात्मक सुधार हुआ है। उन्होंने कहा कि आज परिषदीय विद्यालय किसी भी मामले में प्राइवेट स्कूलों से कम नहीं है। रैली नगर पालिका से चलकर पुरानी बाजार होते हुए धनुष चौराहा और फिर वापस टंडन स्कूल के पास समाप्त हुई।

रैली में पीएमश्री कंपोजिट विद्यालय कछारपुरवा सहित प्राथमिक विद्यालय उच्च प्राथमिक विद्यालय नगर क्षेत्र सभी शिक्षा अधिकारी, प्रधानाध्यापक, शिक्षक - शिक्षिकाएं व जयघोष के साथ बच्चे प्रतिभाग किया। इस दौरान सभासद शंकर प्रसाद यादव, खंड शिक्षा अधिकारी अतुल दत्त तिवारी, एस एस शुक्ला, प्रवीण दीक्षित, समन्वयक पुष्पेंद्र सिंह, हरिकांत, ज्ञानेंद्र मिश्रा, बीरेंद्र गुप्ता, कुलदीप सिंह ,श्रीमती रचना यादव प्रधानाध्यापिका विद्यासागर सिंह रंजना चंदेल संजू यादव, गीतांजलि ,पूनम श्रीवास्तव अनुराधा सिंह आराधना सिंह शहनाज़ बानो अनुरंजना सिंह आदि मौजूद रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / रतन पटेल