home page

पत्नी की मौत पर पीएम जीवन ज्योति बीमा योजनांतर्गत एसबीआई ने दिया चेक

 | 

प्रयागराज, 25 मार्च (हि.स)। भारतीय स्टेट बैंक की हाईकोर्ट शाखा पर मुख्य शाखा प्रबंधक ने इलाहाबाद उच्च न्यायालय के अधिवक्ता को उसकी पत्नी की मृत्यु होने पर बुधवार को प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना अंतर्गत दो लाख रुपये का चेक दिया।

एसबीआई के मुख्य शाखा प्रबन्धक अंकुर चौरसिया के नेतृत्व में राजेश निषाद अधिवक्ता उच्च न्यायालय इलाहाबाद को उनकी पत्नी के देहावसान होने पर स्वदेश श्रीवास्तव क्षेत्रीय प्रबंधक प्रथम भारतीय स्टेट बैंक की ओर से 2,00,000 रूपये का चेक प्रदान किया।

अधिवक्ता राजेश निषाद की पत्नी संगीता निषाद ने प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा के तहत छोटी सी राशि 436 रूपये का बीमा कराया था। उनकी मृत्यु होने पर इस बीमा के तहत बैंक ने उनके बीमा के अनुसार दो लाख की राशि प्रदान की गई।

इस मौके पर बैंक कर्मचारी मनोज कुमार सिंह, शिवम, संतोष चौधरी, श्याम सुन्दर, सुशील, अमित, तिलक राज व अधिवक्ता जय नारायण, अरविंद, मनोज सिंह सह नगर कार्यवाह, मनोज कुमार सिंह व्यवस्था प्रमुख, राजेश्वर सिंह, मनोज श्रीवास्तव, राजेश सिंह, जितेंद्र सिंह जादौन, राजेंद्र, कर्मेंद्र एवं अन्य अधिवक्ता उपस्थित रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / रामानंद पांडे