home page

चित्रकूट में धूमधाम से निकाली गई राजाधिराज स्वामी मत्तगजेंद्रनाथ सरकार की पालकी यात्रा

 | 
चित्रकूट में धूमधाम से निकाली गई राजाधिराज स्वामी मत्तगजेंद्रनाथ सरकार की पालकी यात्रा


-सावन के अन्तिम सोमवार पर भगवान भोलेनाथ के पूजन को उमडा शिव भक्तों का सैलाब

-मंदाकिनी के रामघाट से निकाली गई राजाधिराज की पालकी यात्रा

चित्रकूट, 24 अगस्त (हि.स.)। भगवान श्रीराम की तपोभूमि चित्रकूट के रामघाट मे हर -हर महादेव के गगनभेदी जयकारो के बीच राजाधिराज मत्तगजेंद्रनाथ सरकार क़ी धूमधाम से पालकी यात्रा निकली गई। यात्रा में हांथी, घोड़े, ढ़ोल ताशे, डीजे और तीर्थक्षेत्र के संतों के अलावा सैकड़ों भक्तों नें सहभागिता क़ी।

सावन के चौथे सोमवार को परम्परागत निकाली जाने वाली राजाधिराज मत्तगजेंद्रनाथ सरकार क़ी पालकी यात्रा में भक्ति और आस्था हिलोरे मार रही थी। दर्जनों युवा भक्त जहां एक ओर ढ़ोल नगाडों क़ी थाप पर झूम नाच रहे थे वहीं दूसरी ओर संत महंत और भक्तजन जयकारे लगाकर माहौल को भक्तिमय बना रहे थे। शिव साधना क़ी इस झांकी का नजारा अनूठा और विहंगम रहा। हर कोई शिव के रंग में रंगा नजर आ रहा था। कोई त्रिपुण्ड लगाए कोई भस्म पोते तों कोई भगवा पहने हर तरह के भक्तों का यहां जमावड़ा था।पालकी यात्रा की शुरुआत में राजाधिराज पालकी में सवार होकर मंदिर से उतरे और रामघाट में उनका विधि विधान से आरती पूजन पुजारी विपिन बिहारी महराज नें किया।

मंदिर ट्रस्ट के कार्यकारी अध्यक्ष प्रदीप दास महराज ने बताया कि राजाधिराज क़ी पालकी यात्रा का इंतजार भक्तों को साल भर रहता है। पालकी यात्रा नें रामघाट क़ी छोटी परिक्रमा क़ी। रास्ते में जगह -जगह पालकी यात्रा का भक्तों नें अपने घर प्रतिष्ठान के सामने आरती पूजन और पुष्प वर्षा से स्वागत किया।यात्रा निर्माेही अखाड़ा से टैम्पो स्टैंड होते हुए मंदिर आकर सम्पन्न हुई। बाद में मंदिर आकर राजाधिराज क़ी भव्य महाआरती हुई। यात्रा में मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष वेद भूषण तिवारी, आचार्य नवलेश दीक्षित, विपिन विराट महाराज, महंत दीनदयालदास, महंत वरुण अवस्थी, मुन्ना शास्त्री, बुंदेली सेना के जिलाध्यक्ष अजीत सिंह, प्रबंधक पुरुषोत्तम तिवारी, उमाशंकर तिवारी, मित्रनाथ, उप पुजारी गुलजारी लाल, पुनीत तिवारी, प्रदीप द्विवेदी, शुभम शुक्ला, अखिलेश, शेषनारायन, समाजसेवी डा0रचित पांडेय,प्रदीप श्रीवास्तव,राजेश, विमल, रोहित समेंत सैकड़ों भक्त मौजूद रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / रतन पटेल