home page

चलती ट्रेन में चढ़ने के दाैरान पैर फिसलने से यात्री नीचे गिरा, बची जान

 | 

मुरादाबाद, 01 मार्च (हि.स.)। चलती ट्रेन में चढ़ने के दौरान एक यात्री का पैर फिसल गया। वह पायदान और प्लेटफॉर्म के बीच फंस गया। ट्रेन मैनेजर संजय कुमार की सतर्कता से यात्री की जान बचाई गई।

उत्तर रेलवे, मुरादाबाद मंडल में वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक आदित्य गुप्ता ने रविवार को बताया कि पदमावत एक्सप्रेस (14207) रविवार को शाहजहांपुर स्टेशन से प्रस्थान करने पर एक यात्री ट्रेन में चढ़ने में असफल रहा और पैर फिसलने के कारण पायदान और प्लेटफॉर्म के बीच फंस गया। ट्रेन मैनेजर संजय कुमार ने सतर्कता दिखाते हुए तुरंत गाड़ी को प्लेटफॉर्म पर रोका एवं स्टेशन स्टॉफ, आरपीएफ जीआरपी की मदद से उसे बाहर निकाला। उसे मामूली चोटे आई थी, जिसे इलाज के लिए चिकित्सालय भेजा गया।-------------

हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल