home page

सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ सपा का प्रदर्शन

 | 
सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ सपा का प्रदर्शन


फतेहपुर, 20 जून (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में शनिवार को महंगाई, बेरोजगारी, बिजली संकट और किसानों की समस्याओं को लेकर सपा जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र के नेतृत्व में नहर कॉलोनी में धरना-प्रदर्शन किया गया।

इस दौरान सपा नेताओं ने केंद्र व प्रदेश सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। सपा जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह यादव के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट पहुंच कर महामहिम राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारियों को सौंपा गया।

जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह यादव ने आरोप लगाते हुए कहा कि लगातार बढ़ती महंगाई, बिजली की कटौती और बढ़े हुए बिजली बिलों से आम जनता परेशान है, जबकि पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस की बढ़ती कीमतों ने लोगों का बजट बिगाड़ दिया है।

सपा विधायक ऊषा मौर्या ने कहा कि नीट पेपर लीक, बेरोजगारी, किसानों की समस्याएं, भ्रष्टाचार, बिगड़ती कानून-व्यवस्था तथा पिछड़े, दलित और अल्पसंख्यक वर्ग के मुद्दों का समाधान करने पर केन्द्र व प्रदेश सरकार पूरी तरह से विफल साबित हुई है।

पूर्व ब्लॉक प्रमुख कुश वर्मा ने भगवान राम के भक्तों की आस्था के दान का करोड़ों रुपयाे चोरी होना उनकी आस्था के साथ खिलवाड़ करना है, जिसका भगवान राम समय आने पर अवश्य हिसाब लेंगे। उन्होंने कहा कि सरकार आम लोगों की समस्याओं की लगातार अनदेखी कर रही है। किसान, युवा बेरोजगार, उद्यमी, महिलाओं सहित समाज का हर वर्ग भाजपा सरकार की नीतियों से परेशान है। आने वाले चुनाव में जनविरोध भाजपा को सत्ता से बेदल कर देगी।

धरना प्रदर्शन में बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता, किसान, युवा और समर्थक शामिल हुए।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / देवेन्द्र कुमार