home page

जौनपुर : सपा ने बैठक कर बूथ स्तर पर संगठन मजबूत करने का कार्यकर्ताओं को दिया जोर

 | 
जौनपुर : सपा ने बैठक कर बूथ स्तर पर संगठन मजबूत करने का कार्यकर्ताओं को दिया जोर


जौनपुर, 12 सितंबर (हि.स.)। समाजवादी पार्टी (सपा) की मासिक बैठक शनिवार को जिला उपाध्यक्ष श्याम बहादुर पाल की अध्यक्षता में हुई। दोपहर 12 बजे से तीन बजे तक चली बैठक में संगठन को मजबूत और सक्रिय बनाने के साथ आगामी कार्यक्रमों की तैयारियों पर चर्चा की गई।

बैठक को संबोधित करते हुए वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष श्याम बहादुर पाल ने कहा कि पार्टी संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत और सक्रिय करने की जरूरत है। उन्होंने पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से पार्टी की नीतियों एवं कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।

प्रदेश सचिव सुशील दुबे, जिला उपाध्यक्ष हीरालाल विश्वकर्मा, सुरेश यादव, उमाशंकर पाल, जिला सचिव राजदेव पाल, कैलाशनाथ यादव, भूपेश पाण्डेय, कमलेश यादव, रामकेश बिंद, दीपक विश्वकर्मा और विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष रामजतन यादव ने भी बैठक को संबोधित किया। कई अन्य पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने संगठन को लेकर अपने सुझाव रखे।

बैठक में जिला उपाध्यक्ष इरशाद मंसूरी, ऋषि यादव, कमाल आजमी, भानु प्रताप मौर्य, अशफाक मंसूरी, राजा नवाब, आसिफ शाह, इंजीनियर अनुज दुबे, अशोक मिश्र, सोनी सेठ, रूबी बिंद एडवोकेट, पूनम यादव, संदीप बिंद, आलोक कुमार यादव, सलीम अहमद, राकेश लाला, सतीश यादव और धर्मेंद्र चौरसिया समेत अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।संचालन जिला महासचिव आरिफ हबीब ने किया। बैठक के अंत में सपा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव लाल मोहम्मद राईनी के भतीजे के आकस्मिक निधन पर दो मिनट का मौन रखा गया। कार्यकर्ताओं ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।---------

हिन्दुस्थान समाचार / विश्व प्रकाश श्रीवास्तव