समाजवादी पार्टी अब समाप्त होती दिख रही है : नन्द गोपाल गुप्ता नंदी

 | 
समाजवादी पार्टी अब समाप्त होती दिख रही है : नन्द गोपाल गुप्ता नंदी


फिरोजाबाद, 28 मार्च (हि.स.)। प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री नन्द गोपाल नंदी ने शुक्रवार को कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रधान सेवक के रूप में विभिन्न योजनाओं द्वारा देश की जनता की सेवा कर रहे हैं। इस कारण विपक्षी पार्टियां घबराई हुई हैं।

उत्तर प्रदेश सरकार के औद्योगिक मंत्री नन्द गोपाल नंदी फिरोजाबाद में आयोजित एक निजी कार्यक्रम में पहुंचे थे। इस दौरान वह मीडिया से भी रूबरू हुए। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ इस देश की जनता है। क्योंकि उन्होंने प्रधान सेवक के रूप में अंत्योदय की भावना को ध्यान में रखते हुए विभिन्न योजनाएं बनाई है। जिनका सीधा लाभ देश की जनता को मिल रहा है। इसलिए विपक्षी पार्टियां घबराई हुई हैं। उन्होंने सपा सांसद रामजीलाल सुमन द्वारा राणा सांगा पर दिए गए बयान को लेकर कहा कि सत्ता की हवस में यह लोग उन लोगों को महिमा मंडित कर रहे हैं जिन्होंने इस देश को लूटने का काम किया है। सनातन धर्म का विरोध उनके डीएनए में है।

आरोप लगाया कि मुलायम सिंह यादव ने राम भक्तों पर गोलियां चलवाने का काम किया था। यह रोजा इफ्तार की पार्टी में तो जाते हैं। उसमें यह गौरव और गर्व महसूस करते हैं। लेकिन नवरात्रि और भगवान की पूजा और आप देखिए राम मंदिर का निमंत्रण गया था तो नफा नुकसान जोड़ते रहे। इसलिए उनके मन मस्तिष्क में सिर्फ यही भरा हुआ है और इसी वजह समाजवादी पार्टी अब समाप्त होती दिख रही है।

इस दौरान पूर्व महापौर प्रयागराज अभिलाषा गुप्ता नंदी, भाजपा महापौर कामिनी राठौर, विधायक प्रेमपाल सिंह धनगर आदि भाजपाई मौजूद रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / कौशल राठौड़