home page

सपा हाईकमान ने उमेश यादव को बनाया बांदा का जिला अध्यक्ष

 | 
सपा हाईकमान ने उमेश यादव को बनाया बांदा का जिला अध्यक्ष


बांदा, 17 सितंबर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के जनपद बांदा में समाजवादी पार्टी हाईकमान ने उमेश यादव को बांदा का नया जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है। इससे पहले 11 मई 2026 को सपा ने जिला कमेटी और सभी प्रकोष्ठों को भंग कर दिया था। निवर्तमान जिलाध्यक्ष डॉ. मधुसूदन कुशवाहा के नेतृत्व में संगठन चलता रहा, लेकिन आपसी खींचतान पर पूरी तरह विराम नहीं लग सका।

हाईकमान ने उमेश यादव को जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी देकर संगठन को एकजुट करने का संदेश दिया है। छात्र राजनीति से अपना राजनीतिक सफर शुरू करने वाले उमेश यादव पंडित जेएन कॉलेज में छात्र राजनीति से जुड़े और बाद में सपा के विभिन्न प्रकोष्ठों में जिला सचिव समेत कई जिम्मेदारियां संभालीं। वह कन्नौज जिले में मतदाता पुनरीक्षण प्रभारी तथा 2024 के लोकसभा चुनाव में बांदा लोकसभा क्षेत्र के प्रभारी भी रह चुके हैं।

जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी मिलने के बाद उमेश यादव ने गुरुवार को बताया कि संगठन में हर कार्यकर्ता को सम्मान दिया जाएगा और सभी की राय लेकर आगे की रणनीति तैयार होगी। आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए बूथ स्तर तक संगठन को सक्रिय करना उनकी प्राथमिकता होगी। ऐसे में उमेश यादव के सामने सबसे बड़ी चुनौती सपा की अंदरूनी गुटबाजी को खत्म कर सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं को एक मंच पर लाने की होगी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अनिल सिंह