home page

नोएडा प्रकरण पर समाजवादी मजदूर सभा ने प्रदर्शन कर सौंपा ज्ञापन

 | 
नोएडा प्रकरण पर समाजवादी मजदूर सभा ने प्रदर्शन कर सौंपा ज्ञापन


देवरिया, 22 अप्रैल (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के जनपद देवरिया में समाजवादी पार्टी मजदूर सभा ने बुधवार को कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन नोएडा में श्रमिकों के कथित उत्पीड़न के विरोध में राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। प्रदर्शन का नेतृत्व सपा नेता तेज प्रताप जयसवाल ने किया। उन्होंने सरकार से श्रमिकों की समस्याओं को गंभीरता से लेने और उनके अधिकारों की रक्षा सुनिश्चित करने की मांग की।

इस मौके पर पूर्व विधायक दीनानाथ कुशवाहा ने औद्योगिक क्षेत्रों में काम कर रहे मजदूरों की दयनीय स्थिति पर प्रकाश डाला। उन्होंने यह भी कहा कि वेतन वृद्धि की अधिसूचना जारी होने के बावजूद जमीनी स्तर पर श्रमिकों को इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने श्रमिक हितों की रक्षा और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। साथ ही चेतावनी दी कि यदि समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

--------------------

हिन्दुस्थान समाचार / ज्योति पाठक