सेल टैक्स बार एसोसिएशन चुनाव : राजेन्द्र त्रिपाठी अध्यक्ष व संयुक्त सचिव पद पर अधिवक्ता राजेश कुमार उपाध्याय विजयी
| Mar 30, 2026, 19:47 IST
लखनऊ, 30 मार्च (हि.स.)। सेल टैक्स बार एसोसिएशन लखनऊ के वार्षिक चुनाव का सोमवार शाम अध्यक्ष समेत कई पदों के परिणाम आ गए। चुनाव में अध्यक्ष पद पर अधिवक्ता राजेन्द्र त्रिपाठी ने जीत दर्ज की।
चुनाव परिणाम में संयुक्त सचिव पद पर अधिवक्ता राजेश कुमार उपाध्याय, महामंत्री पद पर रमेश श्रीवास्तव और वैभव मिश्रा व जूनियर मेम्बर पद पर अजीत पांडे ने भी विजय प्राप्त की। विजयी पदाधिकारियों को समर्थक अधिवक्तागण और शुभचिंतकों की बधाई देने का सिलसिला जारी है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / मोहित वर्मा

