ओवरलोड ट्रैक्टर की टक्कर से दो की मौत, तीन घायल
फतेहपुर, 23 मार्च (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में सोमवार की सुबह शहर से जा रहे ऑटो को ओवरलोड ट्रैक्टर ने जोरदार टक्कर मार दी ऑटो में सवार दो सवारियों की मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हो गये।
गाजीपुर थाना क्षेत्र के नरतौली मोड़ के पास साेमवार सुबह एक सड़क हादसे में फतेहपुर से आ रहे ऑटो रिक्शा ( यूपी 71 सीटी 5328) को मोरंग बालू लदे ओवरलोड ट्रैक्टर ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में गाजीपुर कस्बा निवासी कुलदीप की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अज्ञात व्यक्ति ने भी दम तोड़ दिया, जिसकी पहचान नहीं हो सकी है। वहीं ऑटो में सवार तीन अन्य लोगों को मामूली रूप से घायल हो गये हैं। सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष हनुमान प्रताप सिंह ने बताया कि ट्रैक्टर को कब्जे में लेकर पंचनामा भरते हुए शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। साथ ही अज्ञात मृतक की शिनाख्त करवाने का भी प्रयास किया जा रहा है।-------------
हिन्दुस्थान समाचार / देवेन्द्र कुमार

