home page

वार्ड 48 से सचिन मिश्रा भाजपा के पार्षद प्रत्याशी घोषित

 | 
वार्ड 48 से सचिन मिश्रा भाजपा के पार्षद प्रत्याशी घोषित


प्रयागराज, 15 अप्रैल (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने वार्ड 48 अलोपीबाग से पार्षद उपचुनाव के लिए सचिन मिश्रा को अपना अधिकृत प्रत्याशी घोषित किया है। यह सीट पूर्व पार्षद उमेश चंद मिश्रा के निधन के बाद रिक्त हुई थी।

जिला मीडिया प्रभारी पवन श्रीवास्तव ने जानकारी देते हुए बताया कि पार्टी ने आगामी उपचुनाव को देखते हुए संगठनात्मक सहमति के आधार पर सचिन मिश्रा को प्रत्याशी बनाया है।

महानगर अध्यक्ष का बयान

भाजपा महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष एवं क्षेत्रीय अध्यक्ष की संस्तुति पर पार्टी प्रदेश संगठन ने सचिन मिश्रा के नाम पर मुहर लगाई है। उन्होंने सचिन मिश्रा को बधाई देते हुए कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं के सहयोग से वह निश्चित ही जीत हासिल करेंगे और क्षेत्र के विकास को आगे बढ़ाएंगे।

घोषणा के बाद कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह का माहौल है। इस अवसर पर डॉक्टर शैलेश पांडे, राजू पाठक, शिरीष दुबे, आनंद श्रीवास्तव, राकेश कुशवाहा, पार्षद आशीष द्विवेदी, विक्रमजीत सिंह भदौरिया, रमेश पासी, आनंद सोनकर, कुंज बिहारी मिश्रा, पार्षद विनय मिश्रा, पूर्व पार्षद आशीष गुप्ता, विवेक मिश्रा, देवेंद्र मिश्रा, कुशाग्र श्रीवास्तव सहित कई लोगों ने बधाई दी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / रामबहादुर पाल