रुक्मिणी देवी निषाद बनी सपा महिला सभा की प्रदेश अध्यक्ष
| Mar 25, 2026, 18:54 IST
लखनऊ, 25 मार्च (हि.स.)। समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की स्वीकृति से रूक्मिणी देवी निषाद को सपा महिला सभा का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। यह जानकारी सपा प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल ने दी।
उन्होंने इस संबंध में पत्र जारी करते हुए बताया कि बुंदेलखंड के जालौन जिले की पोस्ट मंगरौल अंतर्गत ग्राम शेखपुर गुढ़ा का पुरवा निवासी रुक्मिणी देवी निषाद को यह जिम्मेदारी देते हुए आने वाले विधानसभा चुनाव में आधी आबादी को सपा से जोड़ते हुए अहम भूमिका निभाने के निर्देश दिए हैं।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / मोहित वर्मा

