राष्ट्रीय पुजारी परिषद ने रामगंगा नदी घाट पर की रामगंगा मैया की महाआरती, सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ
मुरादाबाद, 4 दिसम्बर (हि.स.)। राष्ट्रीय पुजारी परिषद के तत्वावधान में मार्गशीर्ष पूर्णिमा के पावन पर्व पर गुरुवार रात्रि सात बजे कटघर स्थित रामगंगा नदी घाट पर रामगंगा मैय्या की महाआरती की और दीपदान किया। इस अवसर पर सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ किया।
इस अवसर पर राष्ट्रीय पुजारी परिषद के संस्थापक श्याम कृष्ण रस्ताेगी ने कहा कि गंगा और उसकी सहायक नदियों के प्रति हिंदू समाज की गहरी आस्था श्रद्धा और विश्वास है। देश भर में लोग नदियों के किनारे कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर स्नान दान और दीपदान कर धर्म लाभ कमाते हैं। आज ही के दिन भगवान शिव शंकर ने त्रिपुरासुर का वध कर देवता को भय मुक्त किया था और देवताओं ने पृथ्वी पर उतरकर दीप प्रज्वलित कर उत्सव मनाया था तभी से कार्तिक पूर्णिमा पर दीपदान कर दीप दीपावली मनाई जाती है।
इस अवसर पर महामंडलेश्वर स्वामी संजय नंदन गिरी जी महाराज, साध्वी राघवेंद्रदेवी जी महाराज, महेंद्र सिंह बब्बू,पंडित विनोद शर्मा, पुजारी महेंद्र पंडित पंडित मनमोहन शर्मा, पंडित विनीत शर्मा, पंडित सतीश खंडूरी, पंडित रमेश चंद शर्मा, श्याम शुक्ला, नितिन दुबे, राजेश त्रिपाठी, काव्य सौरव, पुजारी भारत, कैलाश भटनागर, कैलाश रस्तोगी, राकेश अत्रि, आराधना अग्रवाल, वंदना शर्मा, सुमन रूहेला, सुनीता रानी, शकुंतला शर्मा, कुसुम देवी आदि रहे।
हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल

