home page

करंट लगने से आरपीएफ जवान की मौत

 | 
करंट लगने से आरपीएफ जवान की मौत


प्रयागराज, 25 अप्रैल (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में स्थित सिविल लाइन थाना क्षेत्र के ललितपुर रेलवे कालोनी में करंट लगने से आरपीएफ जवान की शनिवार को मौत हो गई। पुलिस कहना है कि उसकी रेलवे अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हुई है।

सिविल लाइन थाना प्रभारी निरीक्षक राम आसरे यादव ने बताया कि आरपीएफ में तैनात जवान मूलरूप से प्रतापगढ़ जिले के रानीगंज थाना क्षेत्र के प्रीतमपुर निवासी श्रवण कुमार प्रजापति (40) पुत्र स्वर्गीय गंगाराम सिविल लाइन क्षेत्र में स्थित ललितपुर रेलवे कालोनी में रहता था। शनिवार को सिविल लाइन थाने को सूचना दी गई कि आरपीएफ में तैनात सिपाही की रेलवे अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। इस सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई की गई। घटना के संबंध जानकारी देते हुए परिवार के लोगों ने बताया कि कमरे में करंट लगने के बाद उन्हें उपचार के रेलवे अस्पताल में शुक्रवार को भर्ती कराया गया। जहां उपचार के दौरान मौत हो गई।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / रामबहादुर पाल