देवरिया में रेलवे एक्ट के तहत नौ लोगों के खिलाफ आरपीएफ ने की कार्रवाई
देवरिया, 31 मई (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के जनपद देवरिया में सदर रेलवे स्टेशन पर रेलवे परिसर में सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने और रेलवे नियमों का पालन सुनिश्चित कराने के लिए चलाए गए विशेष अभियान के तहत रविवार को आरपीएफ( रेलवे पुलिस ) ने नौ लोगों के खिलाफ रेलवे एक्ट के अंतर्गत कार्रवाई की है।
कार्रवाई के दौरान असमीत पटेल, इंद्रजीत यादव, राजू, रामबचन, जुगेश, श्यामू, प्रशांत राव तथा अभिन्यू और अमरेश को रेलवे अधिनियम के विभिन्न प्रावधानों के तहत पकड़ा गया। सभी के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की गई। यह अभियान रेलवे उच्च अधिकारियों के निर्देश पर प्रभारी निरीक्षक पूनम पाठक के किया ।
रेलवे पुलिस अधिकारियों ने बताया कि स्टेशन परिसर और रेलवे संपत्ति की सुरक्षा को लेकर नियमित रूप से जांच अभियान चलाया जा रहा है। यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा के लिए रेलवे नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी। अधिकारियों ने यात्रियों से रेलवे नियमों का पालन करने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल रेलवे पुलिस को देने की अपील की है।
------------
हिन्दुस्थान समाचार / ज्योति पाठक

