home page

मुरादाबाद : जिले के 55 गांव के लिए सात रूटों पर चलेंगी रोडवेज बसें

 | 
मुरादाबाद : जिले के 55 गांव के लिए सात रूटों पर चलेंगी रोडवेज बसें


मुरादाबाद, 18 अप्रैल (हि.स.)। मुरादाबाद शहर से 55 गांव को जोड़ने के लिए सात रूटों पर मुरादाबाद बस अड्डे से बसों का संचालन किया जाएगा। इसके लिए गांवों को चिह्नित कर लिया गया है। इसके साथ ही रूट का निर्धारण कर दिया गया।

मुरादाबाद रोडवेज बस अड्डा इंचार्ज किरण पाल सिंह ने शनिवार को बताया कि रूट पर अंतिम मुहर लगनी बाकी है। एक सप्ताह में इन रूटों को फाइनल कर दिया जाएगा। इन रूटों पर छोटी बसें चलेंगी। सात रूटों पर सात बसों का संचालन होगा। गांव से शहर आने वाले यात्रियों को फायदा मिलेगा।

यह हैं रुट :

ठाकुरद्वारा-मुरादाबाद- जिउल्लापुर-सुरजनगर ठाकुरद्वारा-मुरादाबाद-ठाकुरद्वारा-मुरादाबाद

जिउल्लापुर-सुरजनगर-ठाकुरद्वारा-मुरादाबाद

रानीनांगल- ठाकुरद्वारा-मुरादाबाद

किशनपुर गावड़ी ठाकुरद्वारा-मुरादाबाद

अलियाबाद-डिलारी-धारकनगल-मुरादाबाद गक्खनपुर-डिलारी-धारकनगला

हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल