home page

डंपर की टक्कर से पलटी रोडवेज बस, चालक की मौत व 18 घायल

 | 

महोबा, 04 अप्रैल (हि.स.)। यूपी के महोबा जिले में तेज रफ्तार अनियंत्रित डंपर की टक्कर से रोडवेज बस सड़क किनारे पलट गई। हादसे बस चालक की दर्दनाक मौत हो गई है जबकि महिलाओं और बच्चों समेत 18 यात्री घायल हो गए हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बस में फंसे यात्रियों को सुरक्षित निकाल उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस डंपर चालक की तलाश में जुट गई है।

उत्तर प्रदेश सड़क परिवहन निगम महोबा डिपो की अनुबंधित रोडवेज बस UP 95 L 8233 शनिवार काे हमीरपुर जनपद के मुस्करा कस्बा से महोबा आ रही थी, जिसको मुख्यालय निवासी संविदा चालक आजाद मोहम्मद चला रहे थे। रास्ते में प्रेम नगर के पास तेज रफ्तार डंपर की टक्कर से रोडवेज बस सड़क किनारे पलट गई। हादसे से बस में सवार यात्री सहम गए और उनमें चीख पुकार मच गई।

दर्दनाक हादसे में बस चालक आजाद पुत्र नूर मोहम्मद (50) निवासी कल्याण नगर महोबा की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बस में फंसे यात्रियों को निकाल उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया।

अपर एसपी वंदना सिंह बताया कि हादसे में बस चालक आजाद की मौत हो गई है। अन्य घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डंपर को कब्जे में लिया गया है, चालक की तलाश की जा रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / उपेन्द्र द्विवेदी