home page

स्कूटी एवं मोटरसाइकिल की टक्कर से सास की मौत, बेटी एवं दामाद घायल

 | 
स्कूटी एवं मोटरसाइकिल की टक्कर से सास की मौत, बेटी एवं दामाद घायल


प्रयागराज, 27 मई (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में स्थित पूरामुफ्ती थाना क्षेत्र के मंदिर मोड़ के समीप बुधवार को स्कूटी और मोटरसाइकिल की टक्कर से सास की मौत हो गई। हादसे में दामाद एवं बेटी घायल हो गए। हादसे के बाद घायलों को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस उपायुक्त नगर मनीष कुमार शांडिल्य ने बताया कि हादसे में कौशाम्बी जिले के सराय अकिल थाना क्षेत्र के उदई पहाड़ियां गांव निवासी सरोज (50) पत्नी दशरथ की मौत हुई है। जो अपने परिवार के साथ धूमनगंज थाना क्षेत्र के भोला का पूरा गांव में किराए का कमरा लेकर रहती थी। हादसे में मृतिका के दामाद रंजीत (20) पुत्र घनश्याम निवासी जाठी थाना सराय अकिल जिला कौशाम्बी और बेटी खुशबू (१९) पत्नी रंजीत घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने दोनों घायलों को उपचार के लिए स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय में भर्ती कराया। हादसे की खबर मिलते ही परिवार के लोग भी अस्पताल में पहुंचे। पुलिस टीम ने मृतिका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के संबंध में जानकारी देते हुए परिवार के लोगों ने बताया कि सरोज अपने दामाद एवं बेटी के साथ मोटरसाइकिल से उसके घर जा रही थी। लेकिन रास्ते में हादसे की शिकार हो गई ।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / रामबहादुर पाल