home page

मोटर साइकिल की टक्कर से बच्ची की मौत

 | 
मोटर साइकिल की टक्कर से बच्ची की मौत


प्रयागराज, 20 मई (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में स्थित बारा थाना क्षेत्र में सेहुंड़ा गांव के समीप बुधवार को मोटरसाइकिल की टक्कर से ग्यारह वर्षीय लड़की की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने शव कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई की।

पुलिस उपायुक्त यमुनानगर विवेक चन्द्र यादव ने बताया कि हादसे में बारा थाना क्षेत्र के सेहुंड़ा गांव निवासी पूनम केसरवानी (११) पुत्री राधेश्याम केसरवानी की मौत हुई है। परिवार की सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम कराने के लिए भेज दिया है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / रामबहादुर पाल