home page

सड़क दुर्घटना में तीन की मौत, चार घायल

 | 
सड़क दुर्घटना में तीन की मौत, चार घायल


सड़क दुर्घटना में तीन की मौत, चार घायल


सड़क दुर्घटना में तीन की मौत, चार घायल


सड़क दुर्घटना में तीन की मौत, चार घायल


अमेठी, 09 मार्च (हि.स.)। अमेठी जनपद के फुरसतगंज थाना क्षेत्र के निगोहा गांव के पास रायबरेली–सुल्तानपुर राज्य मार्ग पर सोमवार की शाम एक भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार सड़क किनारे खड़े एक ट्रक से तीन बाइकें टकरा गईं, जिससे सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर सभी घायलों को एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) फुरसतगंज पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने दिशा (6) पुत्री अतुल निवासी इंदु का पुरवा गांधी नगर जायस, अतुल (38) पुत्र विनोद कुमार निवासी इंदु का पुरवा गांधी नगर जायस तथा हीरालाल (45) पुत्र सतीदीन निवासी फरीदपुर परवर थाना जायस को मृत घोषित कर दिया।

वहीं हादसे में घायल रानी (30) पत्नी अतुल निवासी इंदु का पुरवा गांधीनगर थाना जायस जनपद अमेठी , शिवानी (18) पुत्री सत्यनारायण निवासी ओदारी चौराहा थाना जायस जनपद अमेठी और पल्लवी (16) पुत्री हीरालाल निवासी फरीदपुर परवर थाना जायस जनपद अमेठी की हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल रायबरेली रेफर कर दिया गया है। जबकि माही (12) पुत्री जीवन लाल निवासी संदीराम थाना मिल एरिया जनपद रायबरेली का इलाज सीएचसी फुरसतगंज में चल रहा है।

घटना की सूचना मिलते ही फुरसतगंज पुलिस मौके पर पहुंच गई और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। फुरसतगंज थाने के प्रभारी निरीक्षक नंदहौशिला यादव ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि दुर्घटना में एक बच्ची सहित तीन लोगों की मौत हुई है, जबकि चार अन्य घायल हैं। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवा दिया है और ट्रक को कब्जे में लेकर मामले की जांच के साथ आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / लोकेश त्रिपाठी