home page

ट्रैक्टर की टक्कर से भट्टा मजदूर की मौत, मुकदमा दर्ज

 | 

औरैया, 13 मई (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद में अजीतमल थाना क्षेत्र स्थित एक भट्टा मजदूर की ट्रैक्टर की टक्कर से मौत हो गई। उसकी बहन की तृत पर अजीतमल कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

इटावा जिले के थाना इकदिल अंतर्गत अड्डा सती, मानिकपुर मोड़ निवासी पप्पू पुत्र छोटेलाल औरैया जिला के अजीतमल क्षेत्र के फूटाकुंआ स्थित दर्शन ईंट भट्टे पर मजदूरी करता था। बीते 24 अप्रैल 2026 को सुबह करीब सवा चार बजे वह भट्टा परिसर में चारपाई पर सो रहा था। आरोप है कि भट्टे पर ईंटों की ढुलाई करने वाले एक ट्रैक्टर चालक ने लापरवाही से चलाते हुए ट्रैक्टर बैक किया, जिसकी चपेट में आकर पप्पू घायल हो गया। भट्टे पर काम करने वाले साथी मजदूर उसको लेकर सीएचसी अजीतमल आये। जहाँ उसको रेफर कर दिया गया। सैफई में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

कोतवाली निरीक्षक ललितेश त्रिपाठी ने बताया कि तहरीर के आधार पर दुर्घटना में मौत हो जाने का मामला दर्ज किया गया है। ट्रैक्टर और भट्टा मालिक को पूँछताछ के लिए बुलाया गया है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सुनील कुमार