home page

बाइक की टक्कर से बालक की मौत

 | 
बाइक की टक्कर से बालक की मौत


मीरजापुर, 26 फ़रवरी (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के मीरजापुर जिले में जमालपुर थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार बाइक ने

गुरुवार भोर उपचार के दौरान एक 10 वर्षीय बालक ने दम तोड़ दिया। हादसे की खबर मिलते ही गांव में मातम छा गया।

रामपुर-जमालपुर मार्ग पर भदावल गांव के पास बुधवार शाम ओड़ी गांव के सिकरा निवासी बादल (10) पुत्र लालबाबू साइकिल से गोविंदपुर चट्टी सामान लेने जा रहा था। इसी दौरान पीछे से आई तेज रफ्तार बाइक ने उसे टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे ट्रामा सेंटर बीएचयू रेफर कर दिया। गुरुवार भोर उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

मृतक के दादा नरेश की तहरीर पर पुलिस ने भदावल गांव के गोविंदपुर निवासी पतालू पटेल के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

जमालपुर थाना प्रभारी अमित कुमार ने बताया कि बाइक को कब्जे में लेकर चालक के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / गिरजा शंकर मिश्रा