home page

स्वर्गद्वारी से लौट रहे श्रद्धालुओं की बोलेरो नेपाल में खाई में गिरी, 11 घायल

 | 
स्वर्गद्वारी से लौट रहे श्रद्धालुओं की बोलेरो नेपाल में खाई में गिरी, 11 घायल


स्वर्गद्वारी से लौट रहे श्रद्धालुओं की बोलेरो नेपाल में खाई में गिरी, 11 घायल


स्वर्गद्वारी से लौट रहे श्रद्धालुओं की बोलेरो नेपाल में खाई में गिरी, 11 घायल


बलरामपुर, 25 जून (हि.स.)। नेपाल के प्रसिद्ध स्वर्गद्वारी स्थित प्रभुनाथ मंदिर के दर्शन कर लौट रहे भारतीय श्रद्धालुओं की बोलेरो गुरुवार को नेपाल के कोयलावास क्षेत्र के पास अनियंत्रित होकर पहाड़ी खाई में पलट कर टकरा गई। हादसे में छोटे बच्चों सहित 11 लोग घायल हो गए।

स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को नेपाली एंबुलेंस के माध्यम से भारत में जनपद के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तुलसीपुर लाया गया, जहां उनका उपचार किया गया। घायलों में सात लोगों की हालत गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया, जबकि चार लोगों का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तुलसीपुर में चल रहा है। वहीं कुछ अन्य लोगों को मामूली चोटें आने पर उपचार के बाद घर भेज दिया गया।

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तुलसीपुर के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. सुजीत कुमार ने बताया कि घायल राधेश्याम (30 वर्ष), रविंद्र कुमार (45 वर्ष), उषा देवी (35 वर्ष), लीलावती (55 वर्ष), रेणु देवी (25 वर्ष), सुनीता (40 वर्ष) तथा हुलजा देवी (55 वर्ष) की गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर किया गया है।वहीं अक्षय (7 वर्ष), शुभम (5 वर्ष) तथा सहज राम (38 वर्ष) सहित अन्य घायलों का उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तुलसीपुर में किया जा रहा है।

घायल राधेश्याम ने बताया कि वे बुधवार को हरैया थाना क्षेत्र के महबूबनगर भयापुरवा गांव से अन्य ग्रामीणों के साथ स्वर्गद्वारी स्थित प्रभुनाथ मंदिर के दर्शन के लिए गए थे। गुरुवार को वापस लौटते समय नेपाल के कोयलावास क्षेत्र के पास उनकी बोलेरो दुर्घटनाग्रस्त होकर खाई में गिर गई, जिससे सभी लोग घायल हो गए।

हिन्दुस्थान समाचार / प्रभाकर कसौधन