home page

प्रदेश की 403 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगा रालाेद : त्रिलोक त्यागी

 | 
प्रदेश की 403 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगा रालाेद : त्रिलोक त्यागी


बागपत, 02 नवंबर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के जनपद बागपत में राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) के राष्ट्रीय महासचिव त्रिलोक त्यागी ने समरसता सम्मेलन में प्रदेश की सभी 403 विधानसभा सीटों पर चुनावी तैयारी करने की बात कही।

बागपत लोकसभा क्षेत्र के खेकड़ा कस्बे में केटी विंग के संस्थापक कपिल त्यागी द्वारा समर सत्ता महासम्मेलन का आयोजन किया गया था, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में पधारे त्रिलोक त्यागी रालोद के राष्ट्रीय महासचिव ने कहा कि रालोद गठबंधन में है और गठबंधन के तहत चुनाव लड़ेगा, लेकिन पार्टी सभी 403 सीटों पर अपनी तैयारी कर रही है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि बागपत सीट पर रालोद अपने चुनाव चिह्न पर चुनाव लड़ेगा। हालांकि, किन सीटों पर कौन प्रत्याशी होगा, इसका खुलासा अभी नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा कि वह यहां चुनावी तैयारी के सिलसिले में ही आए हैं और यह चुनावी समय है। सम्मेलन के बाद रालोद के राष्ट्रीय महासचिव त्रिलोक त्यागी ने प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि रालाेद देश प्रदेश के विकास के लिये प्रतिबद्ध है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन त्यागी