ऋषिकेश-बाड़मेर एक्सप्रेस तीन और 15 अक्टूबर काे 150 मिनट विलंब से चलेगी
मुरादाबाद, 29 सितम्बर (हि.स.)। ऋषिकेश–बाड़मेर एक्सप्रेस (14887) को तीन अक्टूबर और 15 अक्टूबर को अपने प्रारंभिक स्टेशन ऋषिकेश से निर्धारित समय से 150 मिनट विलंब से चलेगी।
उत्तर रेलवे के मुरादाबाद रेल मंडल में वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक महेश यादव ने मंगलवार को बताया कि यात्रियों की सुविधा का ध्यान रखते हुए यह उत्तर पश्चिम रेलवे जोधपुर मंडल के समदड़ी–लूणी रेलखंड में दुदिया एवं दुदाड़ा यार्ड में सबवे निर्माण कार्य तथा समदड़ी यार्ड में फुट ओवर ब्रिज लॉन्चिंग कार्य किया जाना प्रस्तावित है। इस निर्माण कार्य के कारण ऋषिकेश–बाड़मेर एक्सप्रेस (14887) को तीन अक्टूबर और 15 अक्टूबर को अपने प्रारंभिक स्टेशन ऋषिकेश से निर्धारित समय से 150 मिनट विलंब से रवाना किया जाएगा।-----------------
हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल

