सीएसजेएमयू की रिशिका अग्रवाल का 4.50 लाख के पैकेज पर चयन
कानपुर, 28 अक्टूबर (हि.स.)। छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू) के समाज कार्य विभाग की एमएसडब्ल्यू उत्तीर्ण छात्रा रिशिका अग्रवाल का चयन नोएडा स्थित मदरसन कंपनी में 4.50 लाख रुपये वार्षिक पैकेज पर हुआ है। विश्वविद्यालय के कैंपस प्लेसमेंट सेल के माध्यम से 26 अक्टूबर को उनका चयन किया गया। यह जानकारी बुधवार को विश्वविद्यालय की ओर से दी गई।
विश्वविद्यालय का कैंपस प्लेसमेंट सेल विद्यार्थियों को प्रतिष्ठित कंपनियों में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए प्रयासरत है। रिशिका का चयन विश्वविद्यालय में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, कौशल विकास और रोजगारपरक अवसर उपलब्ध कराने के प्रयासों की महत्वपूर्ण उपलब्धि है।
इस उपलब्धि पर स्कूल ऑफ आर्ट्स, ह्यूमैनिटीज एंड सोशल साइंसेस के निदेशक डॉ. अमित कुमार, सामाजिक विज्ञान के अधिष्ठाता प्रो. संदीप कुमार सिंह, कैंपस प्लेसमेंट सेल के निदेशक डॉ. प्रवीण भाई पटेल, प्लेसमेंट सेल प्रभारी शौरभ गुप्ता और समाज कार्य विभाग के प्लेसमेंट सेल समन्वयक डॉ. सत्य प्रकाश वर्मा ने प्रसन्नता व्यक्त की। विश्वविद्यालय के शिक्षकों ने रिशिका के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उनकी सफलता विभाग के अन्य विद्यार्थियों को भी करियर निर्माण के लिए प्रेरित करेगी।
हिन्दुस्थान समाचार / रोहित कश्यप

