home page

विद्युत हेल्पलाइन 1912 पर आने वाली शिकायतों का तुरंत करें निस्तारण : जिलाधिकारी

 | 
विद्युत हेल्पलाइन 1912 पर आने वाली शिकायतों का तुरंत करें निस्तारण : जिलाधिकारी


बाराबंकी, 05 मई (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिला कलेक्ट्रेट के लोक सभागार में मंगलवार को जिलाधिकारी ईशान प्रताप सिंह की अध्यक्षता में विद्युत विभाग की समीक्षा बैठक हुई। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि 1912 हेल्पलाइन पर आने वाली विद्युत आपूर्ति की शिकायतों का त्वरित व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण किया जाए।

मौजूदा मौसम को देखते हुए उन्होंने कहा कि अधिकारी-कर्मचारी सतर्क रहें और बाधित विद्युत आपूर्ति को तुरंत बहाल करें। रोस्टर के अनुसार ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। बिलिंग प्रतिशत को निर्धारित मानकों के अनुरूप बनाए रखने पर जोर दिया।

डीएम ने विद्यालयों के ऊपर से गुजर रही विद्युत लाइनों को प्राथमिकता पर समयबद्ध तरीके से शिफ्ट करने के निर्देश दिए, ताकि छात्र-छात्राओं की सुरक्षा हो सके। इसके अलावा जनपद में चल रही निर्माणाधीन महत्वाकांक्षी परियोजनाओं में विद्युत संबंधी कार्यों को भी समयबद्ध व गुणवत्ता के साथ पूरा करने को कहा।

बैठक में अधीक्षण अभियंता इ. जबाला, अधिशासी अभियंता विद्युत बाराबंकी सहित विभागीय अधिकारी व कार्यदायी संस्थाओं के प्रतिनिधि मौजूद रहे। डीएम ने स्पष्ट किया कि लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / पंकज कुमार चतुवेर्दी