home page

जीआरपी ने आपरेशन मुस्कान के तहत बरेली निवासी 05 साल के बच्चे को उसके परिजनों से मिलवाया

 | 
जीआरपी ने आपरेशन मुस्कान के तहत बरेली निवासी 05 साल के बच्चे को उसके परिजनों से मिलवाया


मुरादाबाद, 11 जुलाई (हि.स.)। पुलिस अधीक्षक रेलवे आशुतोष शुक्ला के प्रभावी निर्देशन एवं प्रभारी निरीक्षक रविन्द्र कुमार वशिष्ठ के नेतृत्व में जीआरपी थाना मुरादाबाद के कुशल नेतृत्व में आपरेशन मुस्कान के क्रम में मुरादाबाद रेलवे स्टेशन पर गुम हुए बरेली जनपद के पांच वर्षीय बच्चे को तलाश कर शनिवार को उसके परिजनों से मिलवाया।

जीआरपी के प्रभारी निरीक्षक रविंद्र कुमार वशिष्ठ ने बताया कि आगन्तुक सुमित कुमार पुत्र छेदीलाल सिंह निवासी मोहल्ला सुभाषनगर थाना इज्जतनगर जिला बरेली द्वारा थाना जीआरपी मुरादाबाद पर आकर बीते दिन अपने बेटे अखिलेश उम्र करीब 05 वर्ष के रेलवे स्टेशन मुरादाबाद पर गुम हो जाने के सम्बन्ध में सूचना दी गई। आगंतुक को सांत्वना देते हुए गुमशुदा बच्चे का फोटो प्राप्त कर प्रभारी निरीक्षक मुस्तकीम अली द्वारा तत्परता दिखाते हुए बच्चे की तलाश हेतु टीम नियुक्त कर बच्चे को तलाश किया गया तथा हेड कांस्टेबिल प्रशांत शर्मा व कांस्टेबिल वैभव कुमार द्वारा रेलवे स्टेशन मुरादाबाद पर लगे सीसीटीवी फुटेज चेक किया गया तो बच्चा प्लेटफार्म नम्बर 06/07 पर डबल फाटक की ओर जाता हुआ दिखाई दिया।

इस पर निरीक्षक मुस्तकीम अली व महिला उप निरीक्षक प्रीति दक्ष मय हमराह फोर्स के तत्काल रेलवे स्टेशन मुरादाबाद पर चेंकिंग कर गुमशुदा बच्चे को अल्प समय में ही डबल फाटक पुल के पास से सकुशल बरामद कर लिया। इसके बाद बच्चे अखिलेश को उसके परिजनों के सुपुर्द कर थाना हाजा से रुखसत किया गया।

हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल