home page

सेवानिवृत सिपाही ने की आत्महत्या

 | 
सेवानिवृत सिपाही ने की आत्महत्या


हमीरपुर, 27 सितम्बर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले के सुमेरपुर कस्बे के वार्ड संख्या 15 पीडब्ल्यूडी स्टोर के पास सेवानिवृत्त सिपाही ने गृह कलह के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। रविवार को परिजनों ने बगैर पुलिस को सूचित किये उनका अंतिम संस्कार कर दिया।

सुमेरपुर कस्बे के वार्ड संख्या 15 में पीडब्ल्यूडी स्टोर के पास रहने वाले सेवानिवृत्त सिपाही राममनोहर साहू 65 वर्ष ने गृह कलह के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। रविवार को परिजन बगैर किसी सूचना के अंतिम संस्कार कर दिया। सुमेरपुर थाने के प्रभारी निरीक्षक पवन कुमार पटेल ने रविवार को शाम बताया कि परिजनों ने रिटायर्ड सिपाही के आत्महत्या करने की सूचना थाने में नहीं दी है। जांच कराई जाएगी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / पंकज मिश्रा