home page

यात्रियों की सुविधा हेतु चलेगी आनंद विहार टर्मिनल- जोगबनी-आनंद विहार टर्मिनल आरक्षित स्पेशल एक्सप्रेस

 | 
यात्रियों की सुविधा हेतु चलेगी आनंद विहार टर्मिनल- जोगबनी-आनंद विहार टर्मिनल आरक्षित स्पेशल एक्सप्रेस


मुरादाबाद, 18 अप्रैल (हि.स.)। ग्रीष्म काल में यात्रियों की सुविधा के लिए आनंद विहार टर्मिनल-जोगबनी-आनंद विहार टर्मिनल आरक्षित स्पेशल एक्सप्रेस का संचालन किया जाएगा।

उत्तर रेलवे के मुरादाबाद रेल मंडल में वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक आदित्य गुप्ता ने शनिवार को बताया कि ट्रेन संख्या (04008) 18 अप्रैल से 11 जुलाई के बीच प्रत्येक शनिवार को आनंद विहार टर्मिनल से जोगबनी के लिए चलेगी। ट्रेन संख्या 19 अप्रैल से 12 जुलाई के बीच प्रत्येक रविवार को (04007) जोगबनी से आनंद विहार टर्मिनल के लिए चलेगी। दोनों ट्रेनें 12-12 फेरे लगाएंगी, इसमें वातानुकुलित एवं स्लीपर कोच होंगे।

सीनियर डीसीएम आदित्य गुप्ता ने आगे बताया कि ट्रेन संख्या (04008) आनंद विहार टर्मिनल से शनिवार को सुबह 8:30 पर चला करेगी जो गाजियाबाद हापुर होते हुए सुबह 11:30 पर मुरादाबाद रेलवे स्टेशन पहुंचेगी और 10 मिनट ठहराव के बाद 11:40 पर मुरादाबाद से चलकर बरेली, शाहजहांपुर, सीतापुर, गोंडा, गोरखपुर, छपरा, सोनपुर, हाजीपुर, शाहपुर, पटोरी, बरौनी, बेगूसराय, खगड़िया, मानसी, नौगछिया, कटिहार, पूर्णिया, अररिया, कोर्ट, फारबिस गंज होते हुए अगले दिन दोपहर 3 बजे जोगबनी पहुंचेगी।

वहीं वापसी में ट्रेन संख्या (04007) जोगबनी रेलवे स्टेशन से रविवार को शाम 6:30 पर चलेगी और उपरोक्त सभी स्टेशन पर ठहराव लेते हुए अगले दिन रात्रि 10:40 पर मुरादाबाद पहुंचेगी और 10 मिनट ठहराव के बाद 10:50 पर मुरादाबाद से चलकर हापुड़ गाजियाबाद होते हुए सुबह 3 बजे आनंद विहार टर्मिनल स्टेशन पहुंचेगी।

हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल