home page

लुधियाना–पूर्णिया जंक्शन के बीच चलेगी आरक्षित त्योहार विशेष एक्सप्रेस ट्रेन

 | 
लुधियाना–पूर्णिया जंक्शन के बीच चलेगी आरक्षित त्योहार विशेष एक्सप्रेस ट्रेन


मुरादाबाद, 03 नवम्बर (हि.स.)। आगामी त्योहारों के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुए उत्तर रेलवे द्वार यात्रियों की सुविधा एवं सुगम आवागमन के लुधियाना–पूर्णिया जंक्शन–लुधियाना आरक्षित त्योहार विशेष एक्सप्रेस का संचालन किया जाएगा। इस विशेष ट्रेन का संचालन दोनों दिशाओं में 2-2 फेरों के लिए निर्धारित किया गया है।

उत्तर रेलवे के मुरादाबाद रेल मंडल में वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक महेश यादव ने मंगलावर को बताया कि लुधियाना–पूर्णिया जंक्शन (04660) त्योहार विशेष एक्सप्रेस 5 और 9 नवंबर को लुधियाना से दोपहर 12 बजे प्रस्थान करेगी। यह धंधारी कलां, सानेहवाल, अंबाला कैंट, यमुनानगर जगाधरी, सहारनपुर होते हुए मुरादाबाद स्टेशन पर शाम 19:25 बजे पहुंचेगी तथा 19:35 बजे प्रस्थान करेगी।

इसके पश्चात यह गाड़ी बरेली में आगमन व प्रस्थान समय 20:58-21:00 बजे , शाहजहांपुर में आगमन व प्रस्थान समय 22:20-22:22 बजे होगा, जिसके पश्चात सीतापुर जंक्शन, बुढ़वल जंक्शन, गोंडा जंक्शन, बस्ती, गोरखपुर, देवरिया सदर, भटनी जंक्शन, सीवान जंक्शन, छपरा, सोनपुर, हाजीपुर जंक्शन, शाहपुर पटोरी, बछवारा जंक्शन, बरौनी जंक्शन, बेगूसराय, खगड़िया जंक्शन, मानसी जंक्शन, सहरसा जंक्शन एवं बनमनखी जंक्शन होते हुए अगले दिन रात 21:30 बजे पूर्णिया जंक्शन पहुंचेगी।

सीनियर डीसीएम महेश यादव ने आगे बताया कि पूर्णिया जंक्शन–लुधियाना (04659) त्योहार विशेष एक्सप्रेस 6 एवं 10 नवंबर को पूर्णिया जंक्शन से रात 23:30 बजे प्रस्थान करेगी। यह बनमनखी जंक्शन, सहरसा जंक्शन, मानसी जंक्शन, खगड़िया जंक्शन, बेगूसराय, बरौनी जंक्शन, बछवारा जंक्शन, शाहपुर पटोरी, हाजीपुर जंक्शन, सोनपुर, छपरा, सीवान जंक्शन, भटनी जंक्शन, देवरिया सदर, गोरखपुर, बस्ती, गोंडा जंक्शन, बुढ़वल जंक्शन, सीतापुर जंक्शन, शाहजहांपुर स्टेशन पर आगमन व प्रस्थान समय 19:43-19:45 बजे , बरेली जंक्शन पर आगमन व प्रस्थान समय 21:48-21:50 बजे तथा मुरादाबाद स्टेशन पर अगले दिन रात 23:50 बजे पहुंचेगी तथा 23:55 बजे प्रस्थान करेगी। इसके पश्चात सहारनपुर, यमुनानगर जगाधरी, अंबाला कैंट, सानेहवाल एवं धंधारी कलां होते हुए अगले दिन सुबह 06:50 बजे लुधियाना पहुंचेगी।

हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल