home page

देवरिया जिलाधिकारी के नाम से बनायी गई फेक आईडी, सूचना विभाग ने की लाेगाें से अपील

 | 
देवरिया जिलाधिकारी के नाम से बनायी गई फेक आईडी, सूचना विभाग ने की लाेगाें से अपील


देवरिया जिलाधिकारी के नाम से बनायी गई फेक आईडी, सूचना विभाग ने की लाेगाें से अपील


देवरिया, 08 अगस्त (हि.स.)। जिलाधिकारी देवरिया के नाम और पद का दुरुपयोग कर फर्जी सोशल मीडिया आईडी बनाए जाने की जानकारी शनिवार की देर शाम सामने आई है। मामले की जानकारी मिलने के बाद जिला प्रशासन और सूचना विभाग अपने स्तर से सतर्कता बरत रहा है। लोगों से अपील की गई है कि जिलाधिकारी के नाम से संचालित किसी संदिग्ध सोशल मीडिया अकाउंट या प्रोफाइल से आने वाले संदेशों पर बिना पुष्टि के भरोसा न करें।

बताया गया कि फर्जी आईडी के माध्यम से लोगों को भ्रमित करने या किसी प्रकार की आपत्तिजनक गतिविधि किए जाने की आशंका को देखते हुए संबंधित अधिकारियों को इसकी जानकारी दी गई है। सूचना विभाग को भी मामले से अवगत कराया गया है, ताकि फर्जी अकाउंट की जानकारी को सार्वजनिक करते हुए लोगों को सावधान किया जा सके।

प्रशासन की ओर से लोगों से कहा गया है कि जिलाधिकारी अथवा जिला प्रशासन के नाम से आने वाले किसी संदेश, लिंक या अनुरोध की पहले आधिकारिक माध्यम से पुष्टि करें। किसी अनजान व्यक्ति को व्यक्तिगत जानकारी, बैंक संबंधी विवरण या धनराशि उपलब्ध न कराएं।

फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट की सूचना सामने आने के बाद संबंधित स्तर पर इसकी निगरानी की जा रही है। अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि संदिग्ध गतिविधि की जानकारी मिलने पर तत्काल पुलिस या संबंधित विभाग को सूचित करें। सोशल मीडिया पर किसी भी जानकारी को साझा करने से पहले उसकी सत्यता की जांच करना जरूरी है।

--------------

हिन्दुस्थान समाचार / ज्योति पाठक