home page

यमुना नदी के जर्जर पुल को दुरुस्त करने के लिए मरम्मतीकरण का काम शुरू

 | 
यमुना नदी के जर्जर पुल को दुरुस्त करने के लिए मरम्मतीकरण का काम शुरू


पुल मरम्मत को लेकर डीएम ने इमरजेंसी सेवाओं को दी मंजूरी

हमीरपुर, 26 जून (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के हमीरपुर शहर स्थित यमुना नदी के जर्जर पुल को दुरुस्त करने के लिए शुक्रवार की रात आठ बजे से मरम्मतीकरण का काम शुरू कर दिया गया है। डीएम अभिषेक गोयल ने मरम्मत कार्य के दौरान एंबुलेंस और दमकल की गाड़ियों के अलावा अन्य किसी भी प्रकार के वाहनों की इंट्री नहीं दी है। पैदल चलने वालों को मरम्मतीकरण के दौरान सहूलियत दी जाएगी।

डीएम ने शुक्रवार को बताया कि रात आठ बजे से लेकर सुबह आठ बजे तक तीनों दिन काम किया जाएगा। जिसमें यमुना पुल की सड़क को समतल करने का काम किया जाएगा। यमुना पुल की जर्जर स्थिति को देखते हुए एक बार फिर से इसकी मरम्मत भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआइ) द्वारा करवाई जा रही है। 26, 27 व 28 जून की रात आठ बजे से लेकर सुबह आठ बजे तक पुल की मरम्मत का काम किया जाएगा। इस दौरान यमुना पुल के दोनों तरफ बैरीकेडिंग लगाकर वाहनों को रोका जाएगा। डीएम ने कहा कि मरीजों की सहूलियत को देखते हुए एंबुलेंस व दमकल गाड़ियों के अलावा अन्य किसी वाहन को इंट्री नहीं दी जाएगी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / पंकज मिश्रा